बिलासपुर | अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुई। इसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करके स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले बिलासपुर जिले के खिलाड़ी शनिवार को बिलासपुर पहुंचे।

यहां रेलवे स्टेशन बिलासपुर में खिलाड़ियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिलासपुर के आशुतोष पाठक व अजीत शर्मा ने स्वर्ण और अभिषेक पाठक ने रजत पदक जीतकर शनिवार को बिलासपुर लौटे।

उनके साथ छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग के प्रदेश सचिव तारकेश मिश्रा थे। रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने सुनील पाठक, मृदुलता पाठक, राजेश पाठक, देवकुमारी पाठक, राकेश पाठक, मालती पाठक, लोकेश तिवारी, नीलेश तिवारी, मधु शर्मा, अविनाश पाठक, संजना पाठक, मनीषा पांडेय, ऋषिकेश पांडेय, अंकुश तिवारी, चंदन तिवारी, आदित्य शर्मा आदि उपस्थित थे।



Bilaspur News - chhattisgarh news winners of kick boxing welcomed



Post a Comment

أحدث أقدم