अरांई ब्लॉक की सत्रान्त संस्था प्रधान वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भामोलाव में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भामोलाव सरपंच किस्मत बागड़ी ने गुणवत्ता पूर्ण एवं सुलभ शिक्षा पर जोर देते हुए शिक्षा विभाग की योजनाओं को शतप्रतिशत धरातल पर लाने में शिक्षाविदों के योगदान की सराहना की।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पूरण चन्द ने संस्था प्रधानों को उनके कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह चौधरी ने वाकपीठ संगोष्ठी का अर्थ बताते हुए संस्था प्रधानों से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। संगोष्ठी में विजय चन्देल संस्था प्रधान बोराड़ा ने छात्रवृति एवं प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी।
नगेन्द्र सिंह चौधरी संस्था प्रधान भामोलाव ने नियमित शिक्षण व्यवस्था जांच पर जानकारी दी। ओमप्रकाश शर्मा संस्था प्रधान कटसूरा ने विभागीय प्रारम्भिक जांच प्रकरणों के उचित निस्तारण पर वार्ता प्रस्तुत की।
सत्यनारायण यादव संस्था प्रधान सिंरोज ने बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन पर जानकारी दी। भंवर लाल जाट संस्था प्रधान डबरेला ने सूचना के अधिकार अधिनियम की जानकारी दी।
अजीत बाकोलिया ने उद्घाटन समारोह का संचालन किया। गुड्डी शर्मा ने ब्लॉक रैंकिंग के घटकों पर प्रकाश डाला। रामनिवास गालव संस्था प्रधान ढसूक ने संगोष्ठी में समग्र शिक्षा अभियान की योजनाओं पर वार्ता प्रस्तुत की।
संस्था प्रधान चन्द्र प्रकाश शर्मा छोटालाम्बा, सरिता गोस्वामी भोगादीत, मुकेश शर्मा, अमृतराज सैनी दादिया, अमित शर्मा, जगदीश प्रसाद, निर्मल जैन देवपुरी, सत्येन्द्र सिंह, शशिकला गुप्ता मण्डावरिया, रमेश कुमार यादव बरोल सहित इक्कीस पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाध्यापक मौजूद थे।

Post a Comment