बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत ग्राम अनिरुद्धपुर के पास साइकिल में जा रहे दंपती को सामने से आ रहे तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर चोट आने से ग्राम बिशुनपुर निवासी 25 वर्षीय देवमुनी की अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार की शाम को मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि देवमुनी अपने पति हरिकेश्वर भूइया के साथ शनिवार को साइकिल से खुरी बाजार गई थी।
खरीदारी के बाद दोनों शाम को साइकिल में वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम अनिरुद्धपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार जीप का ड्राइवर टक्कर मारते हुए फरार हो गया।
हादसे में देवमुनी गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि हरिकेश्वर को मामूली चोट आई थी।
दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से देवमुनी को प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्टरों ने अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
यहां इलाज के दौरान दूसरे दिन शाम को उसकी मौत हो गई। अंबिकापुर पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर प्रकरण रामचंद्रपुर थाने

Post a Comment