महिला कर रही थी उल्टी, परिजन ले गए अस्पताल, नहीं बची जान

अंबिकापुर| शहर से लगे गांधीनगर थाना अंतर्गत ग्राम कोलडीहा में सोमवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ग्राम कोलडीहा निवासी मझिनो केरकेट्टा 35 वर्ष महिला घर में थी।

परिजन घर पहुंचे तो वह उल्टी कर रही थी। तबीयत खराब होने की आशंका पर परिजन उसे प्राइवेट वाहन से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले आए जहां इलाज के दौरान कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। परिजन ने बताया है कि उसने सुबह ही मछली बनाने के लिए खरीदी था।

 परिवार के सदस्य काम करने चले गए थे और वह घर में अकेले थी।

कुछ समय बाद वे घर पहुंचे तो वह किसी से कुछ बात नहीं कर रही थी। कमरे में एक कीटनाशक की शीशी भी पड़ी थी। जहर खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

 पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है। पीएम रिपोर्ट नहीं आने से मौत के कारण का पता नहीं चला है।



Post a Comment

Previous Post Next Post