स्थानीय बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के सभी 22 पंचायत में पेयजल व्यवस्था बदहाल होने वाली है। ठंड बीतने के बाद मौसम में गरमाहट आने लगी है। यहां पेयजल समस्या के चलते लोगों को पीने के पानी के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। पेयजल की समस्या अचानक नही है। पहले से स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों, उपस्वास्थ्य केन्द्र व अन्य जगहों पर चापकल, हैंडपम्प, इंडिया मार्का-2 और 3, साधारण हैंड पम्प, सलेण्डर स्पेशल भारी संख्या में बंद व खराब हो गये हैं।

यह प्रखंड कृषि प्रधान है। मटर, खेसारी, तेलहन, मसुरी, चना, गेहूं व अन्य फसल की कटनी शुरु होने वाला है। इसे लेकर ग्रामीणों को बाहर निकलना पड़ता है, जहां सार्वजनिक चापाकलों की

उपयोगिता बढ़ जाती है। इसके बावजूद लोगों के बीच पेयजल की समस्या दिखने लगी है। प्रखंड क्षेत्र के गांवाें में खराब चापकलों को अभी तक विभाग द्वारा ठीक नही कराया है जिससे ग्रामीणों के बीच आक्रोश दिख रहा है। पीएचईडी के आंकड़ा के अनुसार बड़हरा प्रखंड में कुल 2106 इंडिया मार्का-टू और थ्री चापाकल गाड़े गये हैं। जिसमें 90 खराब हो गये है। इसके अतिरिक्त त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियो जिसमें जिला परिषद, मुखिया अन्य द्वारा चापाकल व हैंडपम्प अन्य मद से गाड़े गये थे। जिसका

आंकड़ा विभाग जुटा रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के गांवाें में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान भारी मात्रा में सड़काें के किनारे चापाकल गाड़े गये थे। सभी पानी देना बंद कर दिया अथवा खराब हो गये है। इन चापाकलाें से मजदूर व किसानों को पेयजल उपलब्ध हो रहा था। स्कूलों में भी समस्या बनी हुई है।

राजकीयकृत मध्य विद्यालय, सरैंया में 936 बच्चे पढ़ते है। वहां 4 हैंडपम्प में 3 बंद है। शिक्षकों व छात्रों को गर्मी में पेयजल की समस्या अभी से सताने लगी है। इस विद्यालय में एक चापाकल के सहारे पेयजल की सुविधा है।

क्या कहते है ग्रामीण

शिवपुर गांव निवासी सिंधु सिंह ने बताया कि यहां एक वर्ष से अधिक समय से पेयजल समस्या बनी हुई है। मौजमपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी कनेक्शन के बाद भी ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। डेढ़ वर्ष पहले फरहदा में पाईप टूट गया था। जिसका मरम्मत विभाग पिछले दशहरा में कराया था। लेकिन कभी कभार पानी गांव में पहुंचता है।

आरा: बड़हरा में खराब तीन चापाकल
Ara News - 90 government hand pumps deteriorated drinking water crisis increased


Post a Comment

أحدث أقدم