कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैंंया बाजार में उत्पाद विभाग ने 1230 बोतल शराब बरामद किया है। हालांकि शराब तस्कर फरार हो गया। छापेमारी उत्पाद इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार, एसआई शकील अंसारी और सैप व उत्पाद बल के साथ मंगलवार दोपहर में किया।

यह शराब होली में सप्लाई के लिए लाया गया था। मुखबिरों ने उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना दिया था कि भारी मात्रा में शराब सरैंया बाजार के एक कमरा में छुपा कर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग ने सरैंया बाजार मेंं छापेमारी किया।

इस क्रम में सरैंया बाजार के दक्षिण आरा-सरैंया रोड पर बभनगांवा गांव निवासी भालू चौधरी के अर्द्धनिर्मित मार्केट में एक कमरा में शराब छुपाकर रखा गया था।

 ऐसा प्रतीत हो रहा कि कमरा किराये पर दिया गया है। कमरा के बाहर से ताला बंद था। जब कमरा को खोला गया तो उसमें दो बोरा और 26 कार्टन शराब बरामद हुआ।

टीम ने बोरा और कार्टन को खोलने पर उसमें केजी रोमियो व्हिस्की सेल फॉर अरुणाचल प्रदेश लिखा हुआ 180 एमएल के 1230 बोतल शराब बरामद हुआ।

बड़हरा के सरैंंया में बरामद शराब।

Ara News - saraiya becomes the hub of liquor smuggling excise department seized 1230 bottles of liquor



Post a Comment

أحدث أقدم