सोमवार देर शाम मोगा-फिरोजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार गाड़ी संतुलन बिगड़ने से खेतों में जा गिरी। इस सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर जख्मी हो गए। समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों द्वारा इमरजेंसी गाड़ी द्वारा जख्मियों को फिरोजपुर पहुंचाया गया।
मृत व्यक्ति की पहचान प्रदीप कुमार गर्ग के तौर पर हुई है, जो गुरुहरसहाय के गांव रूकना बोदला का बताया जा रहा है। उसकी उम्र 35 साल थी और वह एक दैनिक अखबार में पत्रकार था। उसके दो छोटे बच्चे हैं और बड़े भाई की भी 22 दिन पहले हार्ट से मौत हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक प्रदीप कुमार सोमवार को किराये पर गाड़ी लेकर अपने मित्र के साथ लुधियाना से दवा लेकर फिरोजपुर वापस आ रहा था। जब मोगा से फिरोजपुर जा रहे थे तो ड्राइवर को झपकी लगने से यह हादसा हो गया।
प्रके मुताबिक संभवत सड़क खाली होने से गाड़ी ओवर स्पीड हो या फिर चालक की आंख लग गई हो, जिस कारण गाड़ी चालक के कंट्रोल से बाहर होने से पांच-छह पलटियां खाकर खेतों में जा गिरी थी।
फिरोजपुर से पत्रकार संदीप कुमार ने अनुसार प्रदीप गर्ग पुत्र हंस राज निवासी गुरुहरसहाय कंडक्टर सीट पर बैठा था और जब गाड़ी पलटियां खा रही थी तो उसका सिर कार से बाहर आ गया और सड़क से टकराने के साथ उसकी हेड इंजरी के कारण मौके पर मौत हो गई।

Post a Comment