शहर के सरकारी अस्पताल में खून की आई कमी को देखते हुए संत निरंकारी मिशन की ओर से अपने सेवादारों के सहयोग से खूनदान देने की पहल की है। गुरु नानकदेव अस्पताल ब्लड बैंक के प्रोफेसर और मुखी के अनुरोध पर संत निरंकारी मिशन अमृतसर ब्रांच के जोनल इंचार्ज सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में सत्संग भवन रानी का बाग में मंगलवार को खूनदान कैंप का आयोजन किया। मिशन की ओर से मानवता के कल्याण के लिए जिला प्रशासन के निर्देशों पर सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए मिशन के सेवादारों ने खूनदान करने में अपना योगदान दिया।
इसमें जोनल इंचार्ज सुखदेव सिंह ने कहा कि इंसान की दिनचर्या लाॅकडाउन के चलते प्रभावित हुई है। लेकिन सेहत सेवाएं सुचारू रूप से रखने के लिए खून दानियो की जरूरत ब्लेड बैंको को बनी रहती है। वहीं शहर में अनेकों थैलासीमिया के पीडित रोगी है जिन्हें हर महीने खून की जरूरत पड़ती है। जबकि अनेक गर्भवती महिलाओं को भी खून की जरूरत आती पड़ती है और कई रोगों का उपचार भी रक्त के बिना संभव नहीं है। इन सभी की जरूरतों का ध्यान रखते हुए मिशन ने मानवता की भलाई के लिए खूनदान कैंप का आयोजन किया।
जोनल इंचार्ज सुखदेव सिंह ने कहा कि मानवता की सेवा ही असली धर्म है। उन्होंने कहा कि निरंकारी सतगुरु माता सूदीक्षा महाराज का यही संदेश है कि हमें खूनदान के माध्यम से पूरे विश्व के साथ अपना रिश्ता स्थापित करना हैं। सुबह से लेकर बाद दोपहर तक चले इस शिविर में डॉ. सुरिंदर, पीआरओ रवि महाजन, मैडम सुरविंदर कौर मौजूद रहे।

Post a Comment