एक और पॉजिटिव, बाजारों में सोशल डिस्टेंस न रखा तो रेड जोन में जाएंगे, सुविधा मिलनी हो जाएगी बंद
कोरोना महामारी को लेकर लगाए कर्फ्यू के दौरान लोगों को सोमवार को दूसरे दिन प्रशासन ने ढील दी लेकिन इस दौरान लोग बड़ी संख्या में बाजारों में निकल आए। लोग अपने वाहनों पर बाजार में खरीददारी करने निकले और कई जगह भीड़ भी लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और लोगों को सोशल डिस्टेंस मेंटेन रखने की अपील की। पुलिस ने ज्यादा भीड़ वाली दुकानों को बंद भी करवा दिया। शहर में रोस्टर के हिसाब से किताब, कपड़े, रेडीमेड गार्मेंट, जरनल स्टोर, हार्डवेयर, वेल्डिंग वर्कस, बिजली के सामान की दुकानें खोली गईं थी। प्रशासन ने रोस्टर वाइज सुबह 7 बजे से 11 बजे तक दुकानें खोलने की परमिशन दी थी।
इसके तहत ही चमकौर साहिब, आंनदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब, नंगल, नूरपुरबेदी और मोरिंडा में दुकानें खोलीं गई लेकिन सोशल डिस्टेंस का पालन कहीं भी नजर नहीं आया। इसके साथ ही प्रशासन ने जिले में दुकानें खोलने का समय सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 1 बजे तक कर दिया है। यहां बता दें कि रोपड़ जिला इस समय ग्रीन जोन से ऑरेंज जोन में आ चुका है। अगर जिले में कोरोना वायरस के केस बढ़ जाते हैं तो यह रेड जोन में जा सकता है। साथ ही रोपड़ जिले से संबंधित एक और व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में चार दिनों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 पर पहुंच गई है।
लोगों को नांदेड़ लेने गया मुकारी का व्यक्ति पॉजिटिव, नवांशहर में दाखिल
डीसी रोपड़ सोनाली गिरि ने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13 हो गई है। ब्लॉक नूरपुरबेदी के मुकारी का व्यक्ति जिला नवांशहर में पॉजिटिव मिला है। यह श्रद्धालुओं को श्री हजूर साहिब से वापस लेकर आया था। यह जिले में दाखिल नहीं हुआहै। अब तक जिले में कुल 449 सैंपल लिए गए थे जिनमें से 420 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव है और 61 की रिपोर्ट बाकी है। जिले में 16 केस पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 13 केस एक्टिव हैं (1 डीएमसी लुधियाना में दाखिल और 1 नवांशहर में दाखिल) और 2 कोरोना मुक्त हो चुके हैं और 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि 11 पॉजिटिव लोग जिले में है। मरीजों में पेंडिंग रिपोर्ट में 7 नांदेड़ से संबंधित हैं। अब तक जिले में 243 व्यक्तियों को क्वारेंटाइन सेंटरों में रखा है।
अब सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगी दुकानें, रोस्टर करना होगा फॉलो: डीसी
डीसी सोनाली गिरी ने कुछ श्रेणियों की दुकानों को सुबह 9 से 1 बजे तक खोलने की छूट दी है और कहा है कि बैंकों में नॉन पब्लिक डीलिंग के काम बैंकों द्वारा अपनी रिक्वायरमेंट अनुसार करेंगे। उन्होंने बताया कि एसडीएम द्वारा जारी लिस्ट अनुसार रोस्टर वाइज ही दुकानों को खोलने की अनुमति है। तय समय के बाद सभी को घरों में जाना होगा। छूट के दौरान घर से बाहर आते वक्त मास्क जरूर डालें और दस्ताने, हाथ धोने के लिए सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे किसान भी जागरूक नहीं
वहीं, सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र रोपड़ में धान का बीज लेने पहुंचे किसानों की भीड़ भी देखने को मिली। किसानों द्वारा सोशल डिस्टेंस नहीं रखा गया। जबकि सरकार नो निर्देश जारी किए गए थे कि हर भीड़ वाले स्थानों के आगे सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए घेरा बनाकर रखें।
एक और पॉजिटिव, बाजारों में सोशल डिस्टेंस न रखा तो रेड जोन में जाएंगे, सुविधा मिलनी हो जाएगी बंद
Another positive, if you do not keep social distance in the markets, then you will go to the red zone, the facility will be closed


Post a Comment

Previous Post Next Post