बेहतर सेवाएं देने पर बठिंडा के पुलिस मुलाजिमों को मिलेगा ‘डीजीपी ऑनर फॉर इग्जैम्प्लरी सेवा टू सोसायटी’ अवार्ड
कोविड -19 के खिलाफ जंग में बेमिसाल सेवाएं निभाने के लिए प्रदेश भर में 108 पुलिस कर्मचारियों, 3 डाॅक्टरों, 1 समाज सेवी और 9 पीजीआई के डाक्टरों और एक नर्स का प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘डीजीपी ऑनर फॉर इग्जैम्प्लरी सेवा टू सोसायटी’ अवार्ड के लिए चयन किया गया है। चुने गए पुलिस मुलाजिमों में 4 एएसपी, 14 डीएसपी , 14 इंस्पेक्टर, 13 सब इंस्पेक्टर, 21 एएसआई और 42 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल हैं।
जबकि इनमें बठिंडा के दो डीएसपी सिटी-1 गुरजीत रोमाणा, डीएसपी सिटी-2 आशवंत सिंह, कोतवाली एसएचओ इंस्पेक्टर दविंदर सिंह, फूल थाने के एसएचओ एसआई मनिंदर सिंह व एमटी ब्रांच में तैनात सिपाही हरप्रीत सिंह शामिल हैं। इन्हें डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ऑनर एंड डिस्क से सम्मानित किया जाएगा। एसएसपी डाॅ. नानक सिंह ने बताया कि जिन पुलिस अधिकारियों व मुलाजिमों का डीजीपी ऑनर एंड डिस्क पुरस्कार के लिए चयन किया है, इन्होंने कोरोना की जंग में अहम योगदान दिया।
वहीं समाज की सेवा के लिए अनुकरणीय काम किया। इन सभी ने अपनी ड्यूटी के साथ-साथ समाजसेवा करने के अलावा क‌र्फ्यू को सख्ती से लागू करवाने में अहम योगदान दिया। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने को ड्यूटी की।

Bathinda's police personnel will receive 'DGP Honor for Exemplary Service to Society' award for providing better services

f

Post a Comment

Previous Post Next Post