लॉकडाउन के कारण सभी काम थमे हुए हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम भी रुक गए हैं। लॉकडाउन लगते ही काम कर रहे सभी मजदूर अपने घर चले गए। उसके बाद काम शुरू करने की अनुमति नहीं मिली, जिससे काेई भी वापस लाैटकर नहीं आया। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर ओवर ब्रिज का विस्तार, प्लेटफाॅर्म टीनशेड का विस्तार, प्लेटफाॅर्म पर भवनाें का निर्माण सहित अन्य काम अधूरे रह गए हैं। जिन्हें दाेबारा प्रारंभ करने में अब वक्त लगेगा। अभी रेलवे स्टेशन खाली रहता है ऐसे में यह काम पूरे किए जाते ताे सावधानीपूर्वक काम पूर्ण हाे जाते। काेई व्यवधान भी नहीं आता।
लाेगाें काे निर्माण काम पूरे हाेने का इंतजार है। वरिष्ठ खंड अभियंता आरएस मीणा का कहना है कि लॉकडाउन के कारण काम बंद हैं। अभी काम करने की अनुमति नहीं है। जैसे ही लॉकडाउन खुलेगा, काम शुरू कर दिए जाएंगे। नगर में भी काम अधूरे पड़े हैं, नगर में भी पिछले डेढ़ साल से कई काम अधूरे पड़े हैं। लॉकडाउन में उन पर अब भी ब्रेक लगा हुआ है।
यहां तक की पुराने कामाें का मेंटेनेंस भी नहीं हाे पा रहा है। नेहरू स्कूल के स्थान पर बन रहे शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स का काम अधूरा पड़ा है। यहां दुर्घटना का भय बना रहता है। प्रधानमंत्री आवास का काम अधूरा है।
जेल राेड पर सामुदायिक भवनाें के काम, छाेटी तलैया की गहराई का काम सहित अन्य निमार्ण के काम अधूरे हैं। वहीं रेलवे स्टेशन चाैराहा, मेरा खुरई चाैराहा, बैडमिंटन हाॅल, जिम, पार्काें का मेंटेनेंस जैसे काम भी रुके हुए हैं। जबकि इन स्थानाें पर लाेगाें काे आना जाना नहीं है। ऐसे में यह काम आसानी से कराए जा सकते हैं। बारिश का समय आने पर यह काम फिर नहीं हाे पाएंगे।
नपा सीएमओ आरबीएस रजाेरिया का कहना है कि लॉकडाउन की अवधि में अभी सभी कामाें पर राेक लगी है। अभी काेराेना वायरस से बचाव के लिए नपा का अमला ड्यूटी पर तैनात है। जल्दी ही कामाें काे भी शुरू किया जाएगा।

Post a Comment