कंटेनमेंट जोन से बाहर निकल दुकान पर पहुंचा व्यापारी, पुलिस ने वापस भेजा, गुरुग्राम से आए युवक का सैंपल लेकर धर्मशाला में क्वारेंटाइन किया
मॉडल टाउन में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन में पुलिस ने सात स्थानों पर नाकेबंदी कर रखी है। कंटेनमेंट जोन में छह व बफर जोन में एक स्थान पर नाका लगाया गया है। इस नाकेबंदी के बावजूद भी कंटेनमेंट जोन से एक व्यापारी बाहर आकर मंडी में अपनी दुकान पर जा पहुंचा। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हिसार रोड पर स्थित एक कपड़े की दुकान से युवक को वापस कंटेनमेंट जोन में उसके घर पहुंचाया।
सोमवार को मॉडल टाउन में स्वास्थ्य विभाग की दस टीमों ने 373 घरों में 1948 लोगों के स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग का काम किया। मॉडल टाउन में गुरुग्राम से आए युवक का सैंपल लेकर अग्रवाल धर्मशाला में क्वारेंटाइन किया गया है। मंडी में दुकानें खुलने की चार घंटे की अवधि में दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। अधिकतर दुकानदारों ने बिना रोस्टर के ही दुकानें खुली रखी। मॉडल टाउन काे लगातार सेनिटाइज भी किया जा रहा है।
चेतावनी देकर भेज दिया घर
कंटेनमेंट जोन से बाहर निकलकर मंडी में दुकान पर पहुंचे युवक को पुलिस ने चेतावनी देकर घर वापस पहुंचा दिया है। यह युवक दुकान की चाबी देने के लिए चला गया था। यहां पुलिस ने पूरी नाकाबंदी कर रखी है।'' - मनदीप सांगवान, एसएचओ भट्टूकलां।


कंटेनमेंट जोन से बाहर निकल दुकान पर पहुंचा व्यापारी, पुलिस ने वापस भेजा, गुरुग्राम से आए युवक का सैंपल लेकर धर्मशाला में क्वारेंटाइन किया
भट्टूकलां| मॉडल टाउन में नाकाबंदी करते पुलिस कर्मचारी।



Post a Comment

Previous Post Next Post