गांव गंगूवाल के राधा-कृष्ण मंदिर में माता दुर्गा के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया जाता था। श्री राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के चेयरमैन गोपाल शर्मा, अध्यक्ष लक्की कपिला, सचिव पवन कुमार फोरमैन, कैशियर मेघराज एडवोकेट तथा संजीव कुमार, राकेश कुमार, पवन कुमार चिट्टू, राजीव गोगा ने बताया कि आज के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी होती थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते तथा सरकार के आदेशों की पालना करते माता दुर्गा का स्थापना दिवस साधारण ढंग से मनाया गया।
पहले मंदिर के प्रांगण में हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाता था तथा बड़ा भंडारा किया जाता था लेकिन आज शास्त्री ने पूजा अर्चना कर थोड़ा सा प्रशाद बनाकर कंजकें बिठाई गई तथा जो दो चार भक्त आए उनको प्रशाद देकर स्थापना दिवस मनाया गया।

Post a Comment