किसान बोले-लिफ्टिंग में लाई जाए तेजी, टोकन मिलने में भी हमें आ रही परेशानी
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार पूर्व मंत्री एवं पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन के चेयरमैन जोगिन्द्र सिंह मान ने फगवाड़ा हलके के गांव रिहाणा जट्टां की अनाज मंडी का दौरा करके गेहूं की खरीद का जायजा लिया। इस दौरान आढ़तियों ने जहां लिफ्टिंग में सुस्ती की समस्या बताई वहीं किसानों ने टोकन हासिल करने में हो रही दिक्कत का मामला उठाया। जिस पर जोगिन्द्र सिंह मान ने संबंधित अधिकारियों से बात कर युद्ध स्तर पर लिफ्टिंग करवाने का विश्वास दिलाया और टोकन की समस्या को भी हल करवाने का भरोसा दिया।
उन्होंने कोरोवा वायरस के चलते स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन की तरफ से किए गए प्रबंधों पर संतोष जताया तथा किसानों, आढ़तियों व मंडी मजदूरों से पुरजोर अपील कर कहा कि शरीरिक दूरी का खास ध्यान रखें व प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिये जो नियम बनाए गए हैं उनका पालन करें ताकि संक्रमण से बचाव रहे। इस अवसर पर आढ़ती संजीव पब्बी, बूटा सिंह, हरनेक सिंह डुमेली, हरजीत सिंह लाडी, गुरदेव सिंह, बलिहार सिंह, बहादर सिंह, जसवीर सिंह, मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
जीओजी टीम ने किसानों की मंडी में जानी मुश्किलें
गांव काश्तीवाल के फोकल प्वाइंट पर चल रही अनाज मंडी का जीओजी तहसील बटाला के मुखी जगजीत सिंह ने टीम के साथ निरीक्षण किया। इस मौके उन्होंने प्रबंधों का जायजा लिया और आढ़तियों व किसानों की मुश्किलें सुनीं। उन्होंने कहा कि जीओजी टीम के ध्यान में आया था कि यहां 50,700 ग्राम बोरी तुलाई हो रही है, जबकि 50580 ग्राम बोरी तोलने की हिदायतें हैं। आढ़तियों ने उन्हें कहा कि पास ज्यादा मिलने चाहिए। इस मौके पर तहसील सुपरवाइजर हरदेव सिंह, कैप्टन बलदेव सिंह, अमरीक सिंह, गुरमीत सिंह, अर्जन सिंह, हरपाल सिंह, दलविंदर सिंह, दीदार सिंह, आढ़ती सरवन सिंह मौजूद थे।
किसान बोले-लिफ्टिंग में लाई जाए तेजी, टोकन मिलने में भी हमें आ रही परेशानी
Farmers said that speeding should be brought in lifting, we are also facing trouble in getting tokens



Post a Comment

Previous Post Next Post