जिला प्रशासन ने लॉकडाउन में कुछ ढील देते हुए व्यापारियों को अलग-अलग तारीख में सप्ताह में दो दिन दुकान खोलने की अनुमति दी है, लेकिन लोग इसका फायदा उठाकर खरीदी के नाम पर सड़कों पर घूमते हुए लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसे रोकने अब पुलिस व नगर पालिका ने सख्त रवैया अपनाते हुए एेसे लोगों के खिलाफ शहर में मोर्चा खोल दिया है, जिसमें पहले समझाइश, चेतावनी दे रहे। इसके बाद भी नहीं मानने वालों पर जुर्माना के साथ लाठी बरसा रहे हैं। शुक्रवार को एेसा नजारा कई बार कोतवाली के सामने देखने को मिला।
शुक्रवार को एक दिन में ही कुल 163 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 32600 रुपए वसूले गए। ये सभी बिना मास्क के बिना किसी कारण घूमते हुए पकड़े गए थे। प्रत्येक लोगों से दो-दो सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया। दरअसल जिला प्रशासन ने 27 अप्रैल से गैर जरूरी दुकानों को सप्ताह के अलग-अलग दो दिन सशर्त खोलने की अनुमति दी है, जिसके बाद से अचानक बाजार में भीड़ दिखाई देने लगी है। प्रशासन की टीम बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने व नियमों का पालन करने कह रही है, लेकिन लोग नजर अंदाज कर सड़कों पर घूमते रहे। इसके चलते नगर पालिका व पुलिस की टीम 27 अप्रैल को ही समझाइश के लिए सड़क पर उतरी। पहले तो लोगों को समझाया। फिर बिना वजह घूमने वालों को चेतावनी दी। इसके बाद इसी तरह बिना वजह घूम रहे लोगों को पकड़ उन्हें सबक सिखाने उठक बैठक कराई।
फिर भी नहीं माने तो चालानी कार्रवाई की। दो दिन तक लगातार चालानी कार्रवाई के बाद भी जब लोग नहीं माने तो उन्हें समझाइश देने डंडे का सहारा लेना पड़ा। टीम थाना के सामने ऐसे लोगों की जांच पड़ताल करने जुट गई, लेकिन कई लोग इससे बचने वहां रुकने के बजाए सीधे वाहन दौड़ाते रहे। एेसे लोगों को रोकने पुलिस को डंडा बरसाना मजबूरी हो गया। इसके साथ ही उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई। टीम के अनुसार यदि लोग नहीं माने तो आगे इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सामानों की भी हो रही जांच
थाना के सामने पिछले तीन दिन से नगर पालिका व पुलिस की टीम अलग अलग समय में जांच पड़ताल कर रही है। जो लोग सामान लेने जाने की बात कहकर सड़क पर घूम रहे हैं उनसे पूरी जानकारी ली जा रही है। इसके बाद खरीदे गए सामानों की भी जांच हो रही है। इसके साथ घर से बाहर आने की सही जानकारी लेने उनके दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। झूठ पकड़े जाने पर जुर्माना वसूला जा रहा है।
प्रतिबंध के बाद भी पुराने बाजार में लगाईं दुकानें, सब्जियां जब्त
प्रशासन ने पुराने बाजार में सब्जी दुकान लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बाद भी लोग वहां दुकान लगा रहे हैं। ऐसे पसरा व दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने शुक्रवार को नगर पलिका की टीम पुराना बाजार पहुंची। यहां दुकान लगाकर बैठे दुकानदारों की सब्जी जब्त की। इसके साथ ही वहां दुकान नहीं लगाने की बात कहते दोबारा दुकान लगाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
इससे पहले गांधीगिरी कर पुलिस ने उतारी थी आरती
इसके पहले पुलिस ज्ञानी चौंक में बिना मास्क घूम रहे लोगों को पकड़ उन्हें समझाइश देने गांधीगिरी करते आरती उतारते पुलिस दिखाई दी थी। एेसे कई लोगों की आरती उतार उन्हें मास्क पहनकर ही घर से निकलने कहा गया था, लेकिन इसका लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा। बेवजह िबना मास्क के शहर में घूम रहे हैं।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2z5ECo4

إرسال تعليق