नेशनल स्तरीय एथलीट व कोच खेरू ऑनलाइन सिखा रहे गुर
कोरोना से बचाव के मद्देनजर लॉकडाउन-3.0 चल रहा है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सीसवाल के नेशनल स्तरीय एथलीट व कोच ने खिलाड़ियों के लिए यूट्यूब चैनल बनाने की ठानी। प्रतिदिन खिलाड़ियों को कोच यू-ट्यूब चैनल व सोशल मीडिया के माध्यम से नि:शुल्क एथलेटिक्स के गुर दिए जा रहे हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर मैसेज डालकर खिलाड़ियों से लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने की अपील की जा रही है।
लॉकडाउन से पहले 200 खिलाड़ी ले रहे थे ट्रेनिंग
दो साल पहले गांव सीसवाल में खेरु उर्फ विशाल ने खेल अकेडमी खोली थी। अब यहां 200 खिलाड़ी हैं, जहां एथलीट की नई पौध तैयार की जा रही है। कई युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पदक जीत चुके हैं। विशाल खुद राष्ट्रीय स्तर का एथलीट रहा है। चार साल तक चोट से जूझने के कारण वह कुछ समय तक खेलों से दूर रहा। मगर दो साल पहले यानि 2017 में उनके एक दोस्त की नशे के अत्याधिक सेवन के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद विशाल ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल ट्रैक पर उतारने की ठानी। गांव में ही पंचायत की जमीन पर एकेडमी खोलकर एथलेटिक्स से लेकर वाॅलीबाल की ट्रेनिंग शुरू कर दी।
जानिए... किन खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन
गुरेरा के अनूप गाेदारा ने एकेडमी में ट्रेनिंग हासिल की। उसने वर्ष 2019 में हांगकांग में अाॅल वर्ल्ड पुलिस गेम के 400 मीटर दाैड़ में गाेल्ड मेडल जीता। जुगलान के मंजीत ने वर्ष 2018 में हुए बेंगलुरु में हुई अाॅल इंडिया यूनिवसिर्टी के 400 मीटर दाैड़ में गाेल्ड झटका। 2017 में चेन्नई में हुर्ई 400 मीटर रिले में गाेल्ड हासिल किया था। वहीं राजस्थान के गंगानगर के श्रवण कुमार ने 2018 में दिल्ली में हुई स्कूली नेशनल चैंपियनशिप के 400 मीटर दाैड़ में प्रथम स्थान पाया। 2019 में संगरूर में हुई नेशनल स्तरीय नाॅर्थ जोन चैंपियनशिप के 400 मीटर में गाेल्ड हासिल किया था। कैथल के माेहित ने रांची में वर्ष 2018 में हुई जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के 110 मीटर हर्डल में सिल्वर मेडल जीता था। एकेडमी के प्रार्थी, कंचन सहित चार खिलाड़ियाें ने गाेल्ड जीता था।
अकेला वीडियो बनाता है कोच खेरू
कोच खेरू ने बताया कि वह प्रतिदिन 3 से 4 घंटे खिलाड़ियों के लिए यूट्यूब पर डालने को वीडियो बनाता है। जिसमें एथलेटिक्स के अलग तरह के गुर दिए जाते हैं। कोच को अब तक एक हजार से अधिक खिलाड़ी भी सब्सक्राइब कर चुके हैं। कोच का कहना है कि खिलाड़ियों को पूरी तरह से लॉकडाउन का पालन करना चाहिए ताकि कोरोना से बचा जा सके।

नेशनल स्तरीय एथलीट व कोच खेरू ऑनलाइन सिखा रहे गुर
लॉकडाउन के दौरान खिलाड़ियों को घर बैठे एक्सरसाइज के गुर सिखा रहा कोच खेरु।


Post a Comment

أحدث أقدم