न्यूज एजेंसी संचालक ने समाचार पत्र वितरकाें सहित करवाई स्वास्थ्य जांच
जितेंद्र न्यूज एजेंसी के संचालक काेरोना वायरस की इस संकट की घड़ी में भी सुबह 4 बजे से ड्यूटी शुरू करके लोगों तक अखबार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।एजेंसी संचालक की ओर से कोरोना महामारी के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला में सभी समाचार पत्र वितरक विजय राणा, शिवा, प्रह्लाद सिंह, सोमनाथ, राजू, अमरीक व विनोद सैनी के स्वास्थ्य की जांच स्वास्थ्य केंद्र बरवाला प्रभारी डॉक्टर मोहित शर्मा से करवाई।
डॉक्टर ने एजेंसी के संचालक जितेंद्र सिंह व उनकी पूरी टीम के स्वास्थ्य की जांच की और कहा कि कोरोना महामारी में अपनी सेवाएं देकर बरवाला और नजदीकी गांव के लोगों को रोजाना अखबार पहुंचाने का बहुत ही बड़ा सराहनीय कार्य कर रहे हैं और उन्हाेंने स्वास्थ्य केंद्र में अपनी पूरी समाचार पत्र वितरकाें की टीम की जांच करवा कर जिम्मेदारीनिभाई है।
न्यूज एजेंसी संचालक ने समाचार पत्र वितरकाें सहित करवाई स्वास्थ्य जांच
News agency operator conducted health checkup with newspaper distributors



Post a Comment

أحدث أقدم