जर्दा न देने पर दुकानदार पिता-पुत्र से की मारपीट नकदी ले जाने का आरोप
एसडीएम कार्यालय के सामने होटल मालिक ने गाड़ी सवार 6 लोगों पर जर्दा न देने पर मारपीट कर एक लाख 80 हजार रुपये की नकदी ले जाने का आरोप लगाया है। घायल होटल मालिक बादलगढ़ निवासी मखन राम व उसके बेटे राजकुमार को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है।
मखन राम ने बताया कि एसडीएम कार्यालय के सामने उसका बरतिया वैष्णो ढाबा के नाम से होटल है। साथ ही में किरयाणा की भी दुकान है। वह अाैर उसका बेटा रात को भी वहीं सोते है। रविवार रात करीब 11 बजे गाड़ी में सवार 6 लोग होटल पर आ गए। उन्होंने जर्दा की पुड़िया मांगी। उसने कहा कि लॉकडाउन के चलते दुकानें बंद है। वह दुकान नहीं खोलेगा।
उन्होंने जबरन शटर उठाकर दुकान खोल ली। विरोध किया तो डंडों से उसकी पिटाई की। तभी उसका बेटा राजकुमार आ गया उससे भी मारपीट की। उसने रजिस्ट्री करवाने के लिए दुकान पर 1 लाख 80 हजार रुपये की राशि रखी हुई थी।
उसका कहना है कि वे लोग दुकान से राशि भी उठा कर ले गए। शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले की सूचना पुलिस काे दी गई है।
जर्दा न देने पर दुकानदार पिता-पुत्र से की मारपीट नकदी ले जाने का आरोप
घायल दुकानदार मखन सिंह।



Post a Comment

Previous Post Next Post