काेराेना से लड़ने के लिए जिला अस्पताल सहित इटारसी के श्यामाप्रसाद मुखर्जी अस्पताल काे विधायक निधि से 15-15 लाख रुपए की राशि दिए जाने काे प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। विधायक डाॅ. सीतासरन शर्मा ने दाेनाें अस्पतालाें में काेराेना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने राशि दिए जाने की घाेषणा की थी। उक्त राशि काे प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद गुरुवार काे जिला याेजना अधिकारी की ओर से पत्र जारी कर राशि मुख्य चिकित्सालय व स्वास्थ्य अधिकारी के खाते में ट्रांसफर करा दी गई है। इधर, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने पिपरिया शासकीय चिकित्सालय में काेराेना संक्रमण से बचाव के लिए सामग्री खरीदने 20 लाख रुपए और बनखेड़ी चिकित्सालय के लिए 10 लाख रुपए दिए जाने की अनुशंसा की है। उक्त राशि भी खाते में जा चुके हैं।
पीपीई किट, मास्क और हैंड ग्लब्स लेंगे
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुधीर जैस्सानी ने बताया कि उक्त राशि से वे चिकित्सालयाें के लिए पीपीई किट, मास्क व हैंड ग्लब्स लेंगे। फिलहाल इसकी आवश्यकता है।
إرسال تعليق