सिविल अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में छात्राओं द्वारा खाने का बहिष्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा बीते मंगलवार को हुआ। हॉस्टल में खाने को लेकर छात्राओं में उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्राओं को महिला कुक की तबीयत खराब होने का पता चला। कुक से पूछने पर पता चला कि उसका बेटा पिछले दिनों फरीदाबाद से लौटा है। उसके बाद कुक को कोरोना के संदेह के चलते सिविल अस्पताल में सैंपल देने के लिए भेजा गया। स्टाफ ने उसके द्वारा बनाए हुए खाने को नष्ट करवाकर दूसरे कुक से खाना बनवाया। टीम ने कुक, प्रिसिंपल, कुछ छात्राओं और स्टाफ सदस्यों के सैंपल भी लिए हैं। इसके साथ ही कुक को आइसोलेशन वार्ड में भेजा, मगर बाद में पता चला कि कुक अस्पताल से निकलकर अपने घर पहुंच गई। जिसके कुछ समय बाद वापस अस्पताल पहुंची। उधर, स्टाफ ने ब्रेक फास्ट के बाद बचा खाना नष्ट कराया और कर्मचारियों ने रसोई व बर्तनों को गर्म पानी से दो बार धोया। बाद में टीम सदस्यों ने कुक, प्रिंसिपल, कुछ छात्राओं व कर्मचारियों के सैंपल लिए। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉस्टल की रसोई को दो बार सैनेटाइज किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post