शहर के साथ बसे पंजाब के दशमेश नगर में कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मी मिलने के बाद हरियाणा में भी टीम ने सर्वे किया। जिसमें बॉर्डर पर गलियों में रहने वाले परिवारों का कोई सदस्य बुखार खांसी पीड़ित नहीं मिला है। सर्वे टीम ने डोर टू डोर जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी जागरूक किया है।
शहर से सटे पंजाब के मंडी किलियांवाली के दशमेश नगर में रहने वाले पंजाब पुलिस कर्मी के 1 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हरियाणा क्षेत्र के में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई। एहतिहात के तौर पर बॉर्डर की गलियों में डोर टू डोर जाकर सर्वे किया गया है। जिसमें करीब 89 घरों में सर्वे के दौरान कोई भी परिवार का सदस्य खांसी बुखार और छाती जाम होने से पीड़ित नहीं पाया गया है। सर्वे के दौरान आशा वर्करों की टीम ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी जागरूक किया और गैर जरूरी कार्य से घर से बाहर ना निकलने के प्रति भी सचेत किया। हालांकि दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाके में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक टीमों का समन्वय नहीं होने से सीमावर्ती गलियों में रहने वाले दोनों राज्य के लोग परेशानी में है। लोगों ने बताया कि पंजाब एरिया में कोराना पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद उक्त दशमेश नगर के लोगों का हरियाणा क्षेत्र के बाजार और इलाका में आवागमन जारी है। इलाके में सैनिटाइजेशन भी नहीं किया गया है और ना ही आवागमन पर किसी प्रकार की सख्ती के प्रति गंभीरता है। लोगों ने बताया कि उक्त एरिया से रहने वाले व्यापारी और कामगार यहां डबवाली शहर में अपना कारोबार और दुकानों पर काम करते हैं वहीं शहर की सब्जी मंडी में भी रुकते एरिया के लोगों का आवागमन होने से चिंता का विषय बना हुआ है।

Post a Comment