पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने जा रहे हैं सर्च की पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो उसने पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। प्रताड़ित होकर घर से बाहर निकाले जाने के बाद विवाहिता ने हिसुआ थाने में पहुंच कर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि सुखदेव महतो की पुत्री रुकमणी की शादी गया जिला के वजीरगंज थाने के सूखा बिगहा निवासी स्वर्गीय जगेश्वर महतो के पुत्र मुकेश कुमार के साथ हुई थी।
शादी के बाद 2 पुत्र भी हुआ है इसके बाद भी ससुराल वालों के द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और पति दूसरी शादी करने पर आमदा है। सास की देहांत होने के बाद परिजनों के साथ जब वह अपने ससुराल गई तो ससुराल वालों ने बच्चे को छीनकर मार पीट शुरू कर दी । इसके बाद रविवार को रुकमणी देवी ने दमाद एवं 3 लोगों के विरुद्ध थाने में शिकायत की है ।
सच्चाई सामने आने पर शादी से किया इनकार
सरस्वती देवी ने बताया कि मेरी बेटी को कई सालों से प्रताड़ित किया जा रहा है। कई बार पंचायत भी की गई, लेकिन ससुराल से 3 लाख नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। कुछ दिन पूर्व मेरा दमाद मुंबई में रहकर लौहसिधांनी की एक युवती के साथ शादी कर रहा था। हम लोगों को पता चला तो हम लोगों ने पूरी बात लड़की के परिजनों को बताई।

Post a Comment