हर घर हवन’ अभियान के तहत ढाका के दर्जनों परिवारों ने किया हवन यज्ञ
आर्यसमाज के वैश्विक आह्वान हर घर यज्ञ, हर घर हवन अभियान के तहत ढाका आसपास गांवों के आर्य समाज परिवारों द्वारा रविवार को हवन यज्ञ किया गया। यज्ञ में हवन के माध्यम से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कोरोना योद्धा, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी व पुलिस पदाधिकारियों को सम्मान दिया गया।
 इस अभियान में अनेक धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग आर्य समाज के साथ था। उन संगठनों विहिप, सीमा जागरण मंच, महाकाल सेना, हिन्दू नवजागरण मंच व गायत्री परिवार के भी लोग शामिल हुए। घरों में हवन यज्ञ को संपादित कराने में धीरज कुमार जायसवाल, संतोष कुमार, ललन राम, शंभू तिवारी, चंदेश्वर ठाकुर, सुबोध बिहारी आर्य, देवदत्त आर्य, साहेब साह आर्य, रामविलास साह आर्य, राजमंगल पटेल व पंडित रामप्रकाश शर्मा आदि का मुख्य योगदान रहा।
हर घर हवन’ अभियान के तहत ढाका के दर्जनों परिवारों ने किया हवन यज्ञ
हर घर हवन के तहत ढाका में यज्ञ करता एक परिवार।



Post a Comment

Previous Post Next Post