सर्वर ठप, मुफ्त का चना व चावल लेेने इंतजार करते रहे पर दुकानें नहीं खुलीं
कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच गरीब परिवारों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार राज्य शासन द्वारा दिए जाने वाले चावल के अलावा अलग से चावल दे रही है। इसका लाभ सबसे अधिक लाभ अत्योंदय और प्राथमिकता राशन कार्डधारियों को एक मई से दिया जाने वाला था। लेकिन इस योजना की शुरुआत बस्तर जिले में शुक्रवार को एक मई से शुरू नहीं हो पाई। जिसको लेकर लोग परेशान रहे। मुफ्त में मिलने वाले चावल और चने को लेने के लिए सुबह से लोग दुकानों के आसपास बैठे थे। लेकिन देर शाम तक दुकानें नहीं खुलीं। जिसके चलते लोग निराश होकर वापस लौट गए।
इधर इस मामले में सहायक खाद्य अधिकारी दिव्या रानी चंद्रहास ने बताया कि योजना के तहत जून महीने का चावल गरीब परिवारों को एक मई से दिया जाना था। लेकिन सर्वर के समय पर नहीं खुलने से दुकानें बंद रहीं। उन्होंने कहा देर शाम सर्वर चालू हुआ है। अब लोगों को रविवार से मुफ्त का चावल मिल पाएगा। गौरतलब है कि इस योजना के तहत एक गरीब परिवार को दो पैकेट चना देना था। लेकिन राज्य सरकार के कोटे का चना नहीं आने से खाद्य विभाग के अधिकारी प्रधानमंत्री अन्य कल्याण योजना के तहत मिलने वाला केवल एक किलो चना ही ले सकेंगे।
1.71 लाख कार्डधारियों को फायदा
केंद्र सरकार ने इन राशनकार्डधारियों के प्रत्येक सदस्य को मुफ्त में अतिरिक्त 5 किलो चावल देने का फैसला लिया है। फैसले से जिले के 1.71 लाख कार्डधारियों को लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अत्योंदय योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रत्येक सदस्यों के हिसाब से 5 किलो चावल अतिरिक्त मिलेगा। प्राथमिकता कार्ड वालों को भी इसका लाभ मिलेगा, लेकिन यह लाभ केवल चार व चार से अधिक सदस्य पर लागू होगा। इसमें प्रत्येक सदस्यों को 9 किलो वितरण किया जाएगा। एक व तीन लोग रहने वालोंं को इसका लाभ नहीं मिलेगा। उन्हें पहले की तरह ही चावल मिलेगा। इसी प्रकार अन्नपूर्णा, एकल, नि:शक्तजन कार्ड में जून महीने के नियमित के नियमित मासिक आवंटन नि:शुल्क जाएगा। सामान्य राशन कार्डधारियों को भी निर्धारित मूल्यों के अनुसार वितरण किया जाएगा।
इन कार्डशाधियों को यह लाभ होगा
अत्योंदय कार्डधारी: अत्योंदय कार्डधारियों की संख्या जिले में 46 हजार 148 है। इन्हें हर महीने 35 किलो चावल मुफ्त दिया जाता है। चाहे कितने भी सदस्यों हों। अब इन कार्डधारियों के प्रत्येक सदस्यों को तीन महीने यानी अप्रैल, मई और जून तक 5 किलो अतिरिक्त चावल दिया जाएगा। अप्रैल महीने का चावल ये कार्डधारी ले लिए है, उन्हें मई महीने में एक साथ मिलेगा।
प्राथमिकता कार्डधारी: जिले में 1 लाख 25 हजार 862 कार्डधारी हैं। इन कार्डधारियों के एक सदस्य को 10 किलो, दो सदस्य को 20 किलो, तीन सदस्य, चार व पांच सदस्यों को 35 किलो एवं छह व उससे अधिक सदस्यों को 7 किलो के हिसाब से चावल दिया जाता था। अब इन कार्डधारियों के ऐसे सदस्य जिसकी संख्या चार व छह से अधिक है उनके हर सदस्य को 9 किलो अतिरिक्त चावल तीन महीने तक मिलेगा।
सर्वर ठप, मुफ्त का चना व चावल लेेने इंतजार करते रहे पर दुकानें नहीं खुलीं
The server stopped, waited for free gram and rice, but the shops did not open



Post a Comment

أحدث أقدم