कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन के दौरान देश को बिजली उपलब्ध कराने जाेखिम उठाते हुए काेयला उत्पादन में लगे श्रम वीरों से विधायक मजदूर दिवस पर रूबरू हुए। विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने एचएमएस श्रम संगठन के केंद्रीय कल्याण बोर्ड सदस्य बजरंगी शाही और अन्य पदाधिकारियों के साथ क्षेत्र के कई काॅलरी इकाइयों में भ्रमण कर श्रमवीरों का हौसला बढ़ाया। क्षेत्र के सर्वाधिक उत्पादन वाले चिरमिरी ओपन कास्ट परियोजना के श्रम योद्धाओं से विधायक ने कहा कि आज देश जिस मुकाम पर खड़ा है, वैसी परिस्थिति में कोयला उद्योग के मजदूर साथी देश को मजबूती प्रदान करने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्य करने की सलाह दी। एचएमएस श्रम संगठन के केंद्रीय पदाधिकारी बजरंगी शाही ने कहा कि हमें शासन के नियमों के साथ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। इस दौरान संगठन के देवेंद्रनाथ शर्मा, लक्ष्मण पटेल, अब्दुल सलीम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष कश्यप, संगठन के वरुण शर्मा, शिवांश जैन, हैप्पी बधावन आदि उपस्थित रहे।
खदान पहुंचकर विधायक ने श्रमवीरों का बढ़ाया हौसला
Legislator encouraged labor by reaching the mine



Post a Comment

Previous Post Next Post