तनदेही से ड्यूटी निभाने पर पुलिस कर्मी सम्मानित
कोरोना वायरस के कारण लगे कर्फ्यू में सेहत विभाग के साथ पुलिस प्रशासन भी तनदेही से अपनी सेवाएं निभा रहा है। पंजाब पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए समाज सेवी संस्थाएं उनको सम्मानित करके उनकी हौसला अफजाई कर रही हैं। रविवार को पुकार फाउंडेशन पंजाब की होशियारपुर से चेयरपर्सन जसप्रीत कौर ने सदस्यों के साथ कोरोना कर्फ्यू दौरान एसएचओ टांडा हरगुरदेव सिंह व उनकी पूरी टांडा पुलिस टीम को दिन-रात तनदेही, मेहनत व ईमानदारी के साथ ड्यूटी निभाने पर टांडा की हद अड्डा चोलांग पर की नाकाबंदी दौरान सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके जसप्रीत कौर ने कहा कि हमारी फाउंडेशन जरूरतमंदों की सहायता के लिए बनी है। कोरोना कर्फ्यू दौरान जहां सेहत विभाग अस्पतालों में अपनी सेवाएं निभा रहा है वहीं पंजाब पुलिस भी दिन-रात अपनी ड्यूटी तनदेही व ईमानदारी के साथ निभा रही है, इसलिए हमारा भी फर्ज बनता है कि हम भी पंजाब पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए उनको सम्मानित करें। इस मौके उनके साथ रविंदर सिंह, सुखदेव सिंह ज़हूरा, मंदीप सिंह व सेम सिंह इत्यादि उपस्थित थे।
तनदेही से ड्यूटी निभाने पर पुलिस कर्मी सम्मानित
Police personnel honored for performing their duties



Post a Comment

أحدث أقدم