हरियाणा पर्यटन विभाग के महानिदेशक एवं नोडल ऑफिसर राजीव रंजन ने लघु सचिवालय में अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कोविड-19 के प्रबंधों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
महानिदेशक ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष स्वयं व अपने कर्मियों के एंड्रायड मोबाइल में आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु एप के बारे में नागरिकों को भी इस एप के फायदों के बारे में अवगत करवाते हुए इसे उनके एंड्रायड फोन में डाउनलोड करवाएं। महानिदेशक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की मौके पर मेडिकल चैकअप करें। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अन्य राज्यों व जिलों से आने वाले लोगों की सूचना प्रशासन को दें ताकि उनके स्वास्थ्य की जांच की जा सके और कोरोना वायरस जैसी महामारी से सबको बचाया जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एडीसी अजय चोपड़ा, एसडीएम सुरेन्द्र सिंह बेनीवाल, नगराधीश अनुभव मेहता, एसडीएम नवीन कुमार, संजय बिश्रोई, डीएसपी सुभाष बिश्रोई, सीएमओ डॉ मनीष बंसल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

إرسال تعليق