38 दिनों में 10 हजार गरीबों और जरूरतमंदों काे बांट चुके भोजन
लॉकडाउन में शिवमंदिर वार्ड में दुर्गोत्सव समिति की ओर से भाेजन बांटने का सिलसिला सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पिछले 5 सप्ताह से लगातार जारी है। अब तक यहां 10 हजार से ज्यादा लोगों को तैयार भोजन का वितरण किया जा चुका है। दुर्गोत्सव समिति के लोग आपस में चंदा कर और अन्य लोगों से सहयोग लेकर यहां जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।
शिवमंदिर वार्ड में ऐसे गरीब तबके के लोगों की बड़ी संख्या है जो दिहाड़ी मजदूर हैं या फिर लोगों के घरों में काम करके अपना जीवनयापन करते हैं। लॉकडाउन हुआ तो इनके सामने भोजन की समस्या उठ खड़ी हुई। ज्यादातर लोग बीपीएल वर्ग के होने के चलते कच्चा राशन तो मिल रहा था, लेकिन दाल, तेल, नमक और सब्जी की कमी बनी रहती थी।
लॉकडाउन के आरंभिक दिनों में प्रशासन ने तैयार भोजन बांटने की मनाही की लेकिन यहां के लोगों की माली हालत देख कर इसे अनुमति दे दिया। भोजन वितरण करने वालों में मुख्य रूप से निर्मल पानीग्राही, नवीन मूलचंदानी संरक्षक मुरारी दास, रतनलाल जैन, गोपाल बिसाई, आनंद, राहुल मिश्रा, विशाल, अमन नायक, विजय बेवर्ता, संतोष मिश्रा, राजेश बथरानी सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल है।
जरूररतमंद परिवार के लोग खुद ले जाते हैं भोजन
दुर्गोत्सव समिति से जुड़े राजू सिंधी ने बताया कि समिति के लोग ही चावल-दाल साफ करने से लेकर बनाने तक की जिम्मेदारी संभालते हैं। जरूरतमंद परिवार का एक सदस्य अपने घर से बर्तन लेकर आता है और परिवार के सभी लोगों के लिए एक साथ भोजन ले जाता है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाता है। भोजन तैयार करने से वितरण करने और प्राप्त करने वाले भी मास्क का प्रयोग करते हैं। हाथ धोने की व्यवस्था भी स्थल पर ही की गई है।
38 दिनों में 10 हजार गरीबों और जरूरतमंदों काे बांट चुके भोजन
Food distributed to 10 thousand poor and needy in 38 da

Post a Comment

Previous Post Next Post