ट्रक सेे पांच क्विंटल गांजा जब्त, 1 गिरफ्तार, 1 फरार
दरभा में चेकपोस्ट लगाकर जांच कर रही पुलिस ने सुकमा की तरफ से आ रहे ट्रक में 5 क्विंटल करीब 25 लाख रुपए का गांजा बरामद करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि आरोपियों ने गांजा लाने ट्रक के केबिन में एक चैंबर बनाया था, जिसमें उन्होंने गांजा के 97 पैकेट छिपाए हुए थे। इसकी तस्करी करने की फिराक में थे, लेकिन मुखबिर की सूचना पर वे दरभा में ही पकड़ लिए गए।
पकड़े गए आरोपी सुकमा के रहने वाले 27 साल के मोहम्मद अब्दुल साजिद ने पूछताछ में बताया कि ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे और छिंदगढ़, तोंगपाल, दरभा होते हुए जगदलपुर आने की तैयारी थी। इसके बाद उन्हें आगे रायपुर तक पहुंचना था, जहां उन्हें मुख्य तस्करों द्वारा आगे का ठिकाना बताया जाता। जब पुलिस ने 97 पैकेटों में भरा गांजा का तौल किया। इसका वजन 500 किलो यानि 5 क्विंटल निकला। पुलिस ने ट्रक समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में एसआई शिशुपाल सिन्हा, मुकेश सिंह, अजय साहू, हंसा राम, राजेश सिन्हा व रमेश मरकाम सहित अन्य शामिल थे।
ट्रक सेे पांच क्विंटल गांजा जब्त, 1 गिरफ्तार, 1 फरार
Five quintal hemp seized from truck, 1 arrested, 1 absconding



Post a Comment

Previous Post Next Post