(भारती शर्मा)कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मोदी सरकार की ओर लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को सात मंत्र दिए हैं जिनमें एक मंत्र इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का भी है। पीएम मोदी ने कहा कि अपनी इम्युनिटी बढ़ाने केलिए आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, गर्म पानी और काढ़ा का निरंतर सेवन करें। पूरे दिन गर्म पानी पीते रहिए।
आयुष मंत्रालय की ओर से इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कई सारी गाइडलाइन भी जारी की गई है। घर में उपलब्ध चीजों के इस्तेमाल से भी आप खुद को स्वास्थ रख सकते हैं।आइए जानते है आयुर्वेदिक मेडिकल अफसर डॉ सुखदेव से कि किन घरेलू चीजों के इस्तेमाल से इम्युनिटी बढ़ाई जा सकती है।
आयुर्वेद के इन उपायों से बढ़ाएं इम्युनिटी
हल्का गुनगुने पानी में एक चमचा अजवाइन डालकर पीएं। अजवाइन में मौजूद नियासिन और थाइमोल की वजह से रक्त संचार सही से होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता हैं।औषधीय गुण की वजह से इसे अमृत वटी भी कहा जाता है। गिलोय का इस्तेमाल करने के लिए ध्यान रखें की गिलोय के तने की मोटाई अंगूठे जितनी हो। कई लोग सिर्फ गिलोय के पत्ते उबाल कर पानी पी लेेते हैं, लेकिन गिलोय के तना पर येलो कवर आ गया हो तभी इसे प्रयोग करें। पत्ते को साबुत चबाने के अलावा डंठल के छोटे टुकड़े का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।आठ से दस गेहूं के ज्वारे की पत्तियां जड़ से काट कर अच्छे से धो लें। अब इसे कूट-कूट कर इसका रस निकाल लें। गेहूं की पत्तियां कूटने के बाद एक साफ कपड़ा लें और कुटी हुई पत्तियां डाल कर इसका रस निचोड़ लें। जूस निकलने के बाद इसे रखे नहीं, तुरंत पी जाएं और एक बात का विशेष ध्यान रखे की जूस को चाय की तरह सीप सीप कर के ही पिएं, 1 घूंट में कभी ना पिए। जूस निकालते समय इसमें आंवला, नीम, गिलोय, तुलसी, शहद, अदरक डाल सकते हैं। ध्यान रहे नींबू और नमक बिल्कुल न डालें।बीमार हैं तो पीपल के 4 पत्ते या उसकी छाल पानी में उबालें। पानी आधा रह जाए तो उसे गुनगुना कर पीयें। खांसी है तो पीपल के पत्ते, तुलसी के पत्ते लेकर उन्हें मिक्स करके उबाल लें। साथ थोड़ी से मुलेठी डालकर पी लें।विटामिन सी सबसे ज्यादा संतरा, मौसमी, किन्नू, स्ट्रॉबेरी, जामुन, नींबू और आंवला आदि में होता है। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और शरीर में श्वेत रक्त कोशिका को बनाता है, जो कि इंफेक्शन से लड़ने में शरीर की मदद करता है।
Click here to see more details
Bihar. Bollywoodnews
ChandigarhHimachal
Chhattisgarh News
Delhi News. Enter National
Haryana. Health news.
Jharkhand News
Lifestylenews
Madhya Pradesh
National. Punjab News
Rajasthan News. Sportsnews
Utar Pradesh
إرسال تعليق