पुलिस कर्मचारी कोरोना वायरस के चलते लगाए गए कर्फ्यू के दौरान 24 घंटे लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात ड्यूटी दे रहे हैं। इसके चलते भाजपा पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम चौक पर एसएचओ सुनील कुमार और सब इंस्पैक्टर गुरविंदर सिंह ढिल्लों और उनकी टीम का हार डाल कर, पुष्प वर्षा कर और ठंडे दूध की बोतलें देकर उनका धन्यावाद करते उन्हें सम्मानित किया। इस मौके मोरिंडा मंडल अध्यक्ष जतिंदर गुंबर, लोकल बॉडी सैल के अध्यक्ष संजीव सूद, युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश शर्मा उपस्थित थे।
إرسال تعليق