हिंदपीढ़ी से दो कोराेना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद नगर निगम हिन्दपीढ़ी के पूरे तीन किलाेमीटर क्षेत्र काे सेनिटाइज करने में जुट गया है। मंगलवार काे छह वाहनाें से हिन्दपीढ़ी के वार्ड 12,15,17,18,27,28 और 38 के दर्जनाें मुहल्लों काे सेनिटाइज किया गया। लेकिन अब पूरे शहर काे सेनिटाइज करने की मांग बढ़ती ही जा रही है। लाेग लगातार अपने मुहल्लों काे सेनिटाइज करने के लिए निगम के हेल्पलाइन नंबर पर फाेन कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनलोंगों को भी काेरोना के संक्रमण का डर है। लेकिन फिलहाल निगम के पास मात्र 7 वाहन ही हैं, जिससे एक दिन में सभी वार्डाें काे सेनिटाइज करना संभव नहीं है।
इसे देखते हुए नगर आयुक्त मनाेज कुमार ने 2 नए ट्रैक्टर पर पाेर्टेबल माेटर लगाने और 15 थर्मल फाॅगिंग मशीन के टेंपाे पर भी पाेर्टेबल माेटर लगाने का निर्देश दिया है। उन्हाेंने बताया कि अगले सप्ताह से कुल 24 मशीन से सभी वार्डाें काे राेजाना सेनिटाइज कराया जाएगा। इससे राेजाना करीब 800 घर सेनिटाइज हाेंगे। इस व्यवस्था के तहत 31 मई तक प्रत्येक चार दिन के अंतराल पर हरेक घर काे निगम सेनिटाइज करेगा।
अग्निशमन विभाग से सेवा लेने की मांग
संकट की इस घड़ी में पार्षदाें ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की है। वार्ड 26 के पार्षद अरुण कुमार झा, पप्पू गद्दी, जेरमिन देवी सहित अन्य पार्षदाें ने अग्निशमन विभाग काे इस कार्य में लगाने की मांग की है। उन्हाेंने कहा है कि गुजरात, बिहार, मुंबई सहित अन्य राज्याें में अग्निशमन विभाग के वाहनाें से शहर सेनिटाइज किया जा रहा है। रांची में भी उसी तरह की व्यवस्था की जाए। उन्हाेंने नगर आयुक्त से भी अग्निशमन विभाग काे आग्रह पत्र भेजने के लिए कहा है।
Click here to see more details

Post a Comment