अंटा घाट सब्जी मंडी में लोगों ने एक व्यक्ति को कोरोना मरीज समझकर घेर लिया। लोगों का आरोप था कि वह सब्जियों और मंडी में मौजूद लोगों पर पानी छिड़क रहा था।
मामले की जानकारी के बाद पीरबहोर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया।
हालांकि उस व्यक्ति ने अपना नाम नहीं बताया। थानेदार रिजवान अहमद ने कहा कि वह विक्षिप्त है।
उसे पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है। अब उसका कोरोना का टेस्ट होगा।
कुछ लोगों ने कहा कि पानी छिड़कने वाले व्यक्ति के साथ एक और आदमी था।
जब लोगों ने सब्जी की टोकरियों पर पानी छिड़कते हुए देखा तब हल्ला करने लगे।
इसके बाद एक व्यक्ति भाग गया और एक को लोगों ने घेर लिया।
इसके बाद स्थानीय थाने को लोगों ने जानकारी दी और उक्त व्यक्ति हिरासत में लिया जा सका।
Click here to see more details

إرسال تعليق