शहर के अटरु रोड़ भूल भूलैया चौराहे के पास स्थित ट्रैक्टर शोरुम वर्कशॉप में चोरी की नियत से तीन बदमाश घुस गए। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोरों के दिखाई देने पर शोरुम मालिक मौके पर पहुंचे। वर्कशॉप में गेहूं चोरी करते हुए दो जनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान चोरों ने भागने का प्रयास किया। लाेगों ने पकड़ लिया। जिससे उन्हें हल्की चोटें आई।
वहीं एक अन्य बदमाश मौका पाकर वहां से भाग छूटा। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। लोगो ने दोनों बदमाशों को सुपुर्द कर दिया। शोरुम मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार शोरूम मालिक हेमंत बघेरवाल ने रिपोर्ट दी है कि मेट्रो चौराहे के पास उसका खेत व ट्रेक्टर शोरूम है। जहां उसने शोरूम के वर्कशॉप में गेहूं की फसल रखे हुए हैं। रविवार रात को मुंशी राजेंद्र शर्मा का फोन आया था। उसने बताया कि वर्कशॉप में चोर दीवार तोड़कर वर्कशॉप में रखे गेंहू के कट्टे चुरा रहे हैं। चोरी के लिए घुसे दो जनों को तो पकड़ लिया। वहीं एक बदमाश मौका पाकर भाग निकला। सूचना मिलने पर शोरुम मालिक मौके पर पहुंचा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लोगों ने दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। पिछले दिनो भी शोरुम से चोरों ने एसी का आउटर बॉक्स, दो इनवर्टर की बैटरी तथा तीन कट्टे गेंहू के चाेरी किए थे।
एएसआई रामकरण ने बताया कि मामले में पुलिस ने लंका कॉलोनी अमन उर्फ बबलू पारेता व चेतन पारेता को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने उनसे गहनता से पूछताछ की गई। पुलिस ने दोनों युवकों से 3 कट्टों में भरा गेंहूू और 2 बैट्रियां जब्त की हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
Click here to see more details

إرسال تعليق