सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग टोंक द्वारा कोविड 19 महामारी के मद्देनजर ऑऩलाइन ऐप की सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही हैं। इससे जुड़कर लोग खाद्य सामग्री, किराना वस्तुएं एंव मेडिकल सुविधाएं घर बैठे पा सकेंगे। ब्लॉक प्रोगामर ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि लोगो की सुविधा के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ने ऐप लिंक जारी किया है।
इसे डाउनलोड कर https://ift.tt/2XgtJu1 लिंक से उपभोक्ता एवं किराना व्यापारी ऐप द्वारा लिस्ट की गई सामग्री उपभोक्ता घर से ऑर्डर कर सकेंगे। किराना व्यापारियों हेतु थोक विक्रेताओं से हाेलसेल सामान खरीदने की सुविधा भी इसी ऐप में दी गई है।
साथ ही लॉकडाउन के चलते आमजन हॉस्पिटल अथवा लैब जाने में सक्षम नहीं है, उनके लिये आयु ऐप (मेडकॉर्डस् द्वारा) गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। इस ऐप पर व्यक्ति अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या/लक्षण दर्ज कर सकते हैं जिसके बाद उन्हें ऑनलाइन ही रजिस्टर्ड डॉक्टर द्वारा परामर्श उपलब्ध करवाया जा सकेगा। आयु ऐप पर आस-पास की मेडिकल स्टोर्स से दवाइयां होम डिलीवरी हेतु ऑर्डर करने की सुविधा दी गई है।
सेहत साथी ऐप पर रजिस्टर्ड सभी लैब/मेडिकल स्टोर्स की सूची आयु एेप पर उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध रहेगी। इस ऐप की जानकारी मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की टीम द्वारा सभी विक्रेताओं की दी गई।
धुवांकलां में जरूरतमंदों को आटा वितरित
धुवांकलां स्थित धन्ना भगत पीठाधीश्वर बजरंग महाराज ने बुधवार को गांव के जरूरतमंद लोगों को भोजन सामग्री वितरित की। बजरंग महाराज ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर गांव में कोई व्यक्ति भूखा नहीं सोए। इसी बात काे ध्यान में रखते हुए उन्होंने 200 कट्टे आटे के निर्धन व जरूरतमंदों को वितरित किए। इस मौके पर रामफूल समेत अन्य लोगों ने सहयोग दिया।
उल्लेखनीय है कि महाराज इससे पहले मेहंदवास, घाड़ व अन्य थाना परिसरों में पुलिसकर्मियों को मास्क व सेनिटाइजर बांट चुके हैं।
Click here to see more details



إرسال تعليق