इन दिन चल रही विश्व व्यापी काेराेना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए गुरूवार को ग्राम बोटूंदा में करीब दो दर्जन युवकों ने अपने सिर के बाल मूंडवा कर घर-घर जाकर ग्रामीणों को तौर तरीके बताए हैं।
भास्कर ने जब युवकों से सिर के बाल मुंडवाने के बारे में पूछा तो वहीं के बुद्धि प्रकाश दबकिया, महेन्द्र कुमार, लोकेश कुमार, अनुराग, रवि कुमार, हनीसिंह, सुनिल कुमार, बंशी प्रजापत, नरेश कुमार, हितेश कुमार ने बताया कि काेराेना महामारी की इस जंग को जीतने के लिए सभी का जागरूक होना आवश्यक है।
सिर के बाल पर भी इस वायरस के चिपकने का अंधेरा रहता है। इन दिनों लॉकडाउन के चलते नाई की दुकानें बंद रहने से उन्होंने सिर के बाल मूंड लिए हैं।
और गांव में घर-घर जाकर सोशल डिस्टेसिंग रखने, लॉकडाउन में घर पर ही रहने, मुंह पर मास्क लगाने व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने के लिए ग्रामीणों काे जागरूक व प्रेरित कर रहे हैं।
साथ ही इस संकट के दौर में गरीब, असहाय तथा जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रत्येक से 100-200 रुपए धन राशि एकत्र की है। इससे जरूरतमंदों को आटा, दाल, चावल, मसाले वितरण किए जाएंगे।
Click here to see more details



إرسال تعليق