हीरापुर चिल्ड्रेन पार्क
तेतुलतल्ला मैदान
यह तस्वीर पुराना बाजार के तेतुलतल्ला मैदान की है। बुधवार को यहां सब्जियां खरीदनेवालों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां लापरवाही साफ नजर आई। दुकानें आसपास लगाई गई थीं और लोग भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते नहीं दिखे। जाहिर है कि ऐसे में कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई कमजोर होगी।
धनबाद | कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लोग सर्तक हो रहे हैं। कई जगहों पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। हीरापुर के चिल्ड्रेन पार्क की यह तस्वीर लोगों की सतर्कता बताती है। विक्रेताओं ने यहां दूरी बनाकर दुकानें लगाईं और खरीदार भी दूरी का पालन करते दिखे।


إرسال تعليق