हाईवे के तहत इंदौर रोड स्थित मेला मैदान से अरिहंत नगर के मोड़ तक 800 मीटर सीमेंटीकृत सड़क निर्माण के बाद से काम बंद है। निर्माणकर्ता ठेकेदार ने दो माह पहले सड़क की तराई के लिए टाट बिछाई थी। पानी के छिड़काव से यह सड़क पर टिकी रहती थी लेकिन लॉकडाउन के बाद से यहां तराई नहीं हुई। अब हवा के साथ टाट उड़ रही है। इससे हादसों का डर बना हुआ है।
राहगीर सुरेंद्रसिंह राठौड़ व राजू पाटीदार ने कहा- सड़क की एक पटरी ही बनी है।
सड़क से निकले सरियों से बचकर निकलना पड़ता है।
वाहन आमने-सामने होने पर इनसे टकराने व उलझने का डर बना रहता है।
विजय वर्मा ने कहा- अब सड़क से उड़ती टाट दो पहिया वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रही है।
वाहन के पहियों में उलझने से असंतुलित होकर लोग गिर रहे हैं। प्रशासन को चाहिए संबंधित ठेकेदार को सूचना देकर सड़क व आसपास पड़ी टाट को हटवाएं।
नायब तहसीलदार राहुल सोलंकी ने कहा- ठेकेदार को टाट हटाने के लिए आदेशित किया जाएगा।
Click here to see more details

إرسال تعليق