जिले में किसानों को ब्याज मुक्त फसली ऋण का वितरण किया जाएगा। जिसमें ख़रीफ़ सीजन में 220 करोड़ का ऋण वितरण किया जाएगा।
कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के चलते किसानों को उनके कृषि कार्यों में कम से कम परेशानी हो इसके लिए सरकार उनके हित में निरंतर फैसले ले रही है।
इस वर्ष किसानों को खरीफ फसली ऋण के तहत 25 प्रतिशत तक फसली ऋण बढ़ाकर दिया जाएगा। इस वर्ष नए किसानों को भी फसली ऋण से जोड़ा जाएगा। केंद्रीय सहकारी बैंकों द्वारा वितरित होने वाला अल्पकालीन फसली ऋण खरीफ सीजन में 1 अप्रैल से 31 अगस्त तक तथा रबी सीजन में 1 सितंबर से 31 मार्च तक किसानों को वितरित किया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन होने के कारण ऋण वितरण 16 अप्रैल से प्रारंभ किया।
फसली ऋण वितरण के दौरान यथासम्भव पैक्स/लैम्पस स्तर पर ही कार्य पूर्ण करने के निर्देश सीसीबी के प्रबंध निदेशकों को दे दिए गए हैं। इसी प्रकार सभी पैक्स/लैम्पस यह सुनिश्चित करेंगे कि बैंक शाखाओं एवं पैक्स/लैम्पस में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की जाए। फसली ऋण के लिए सीबीएस एवं आईएफएस सिस्टम शुरू हो गया।
Click here to see more details



إرسال تعليق