काेराेना के कारण स्कूल-काॅलेज बंद हाे गए। वहीं स्कूल प्रबंधक अौर टीचर्स लगातार मेहनत करके बच्चाें काे ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। टीचर्स ऑनलाइन ही स्टडी मेटेरियल बच्चाें काे दे रहे हैं, ताकि उनका समय व्यर्थ न हाे और वे लॉकडाउन में अपनी पढ़ाई से जुड़े रहें।
पेरेंट्स का भी कहना है कि रूटीन में तीन से चार घंटे बच्चे स्कूल की पढ़ाई में लगा रहे हैं जाे कि अच्छा है।
लेकिन इसके साथ उनकी ये भी चिंता है कि अब बच्चे ज्यादा समय तक कंप्यूटर या मोबाइल काे दे रहे हैं ताे उनकी सेहत पर काेई इसका बुरा असर न पड़े।
अभिभावक मोनिका जैन, राजेंद्र सिंह, दीपक मूंदड़ा सहित अन्य ने बताया कि बच्चे अभी घर पर ही पढ़ रहे है ताे ऐसे मेंपेरेंट्स उन पर नजर भी रखें कि वे ठीक से पढ़ाई करें।
हालांकि डाॅक्टर्स का कहना है कि स्थिति के अनुसार ऑनलाइन स्टडी की जरूरत है, लेकिन इस दाैरान कुछ सावधानियां जरूर रखें।
Click here to see more details

إرسال تعليق