दशहरा मैदान स्थित एक स्कूल के सौजन्य से गुरुवार को राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन, अनवेषण भवन, मानटाउन पुलिस थाना, आकाशवाणी, केन्द्रीय कारागृह, कोतवाली थाना, नगरपरिषद सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे बांधे गए।
साथ ही संबंधित अधिकारियों को रोज पानी भरवाने की जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर अरविंद सिंहल व विकास गौत्तम ने बताया कि वे अब तक 60 परिंडे विभिन्न स्थानों पर बांधकर लोगों को पानी भरने की जिम्मेदारी सहित पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के लिए जागरुक कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जून माह तक उनका लगभग 200 परिंडे बांधने का लक्ष्य है। इसी तरह राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर विजयपाल आटून ने पुलिस स्टाफ को ड्यूटी प्वॉइंट पर जाकर सुरक्षा के लिए मास्क वितरित किए।
विजयपाल 21 दिनों से जनता रसोई के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को भोजन भी वितरित कर रहे हैं।
Click here to see more details



إرسال تعليق