शहर में पेयजल सप्लाई के दौरान 2 दिन से सुबह की जा रही 1 घंटे की बिजली कटौती को मंगलवार से बंद कर दिया गया है। शहर में यह कटौती पेयजल विभाग के अधिकारियों के कहने पर विद्युत विभाग की ओर से की गई थी।
शहर में बिजली कटौती के दौरान की जा रही पेयजल सप्लाई से बड़ी आमजन की समस्या को देखते हुए भास्कर में छपी 35 करोड़ की जल योजना के बाद भी नहीं मिल रहा पानी की खबर के बाद हरकत में आए विभाग के अधिकारी अशोक गुप्ता ने समस्या ग्रस्त कालोनियों का सोमवार सुबह पहुंचकर दौरा किया और लोगों से बात करने के बाद बिजली कटौती को बंद कराया।
विभाग के सहायक अभियंता अशोक गुप्ता ने बताया कि पेयजल सप्लाई के दौरान घर-घर में चलने वाले बूस्टर से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पानी नहीं पहुंच पाने की शिकायतें मिल रही थी जिसको लेकर पेयजल सप्लाई के दौरान 1 घंटे की बिजली कटौती कराने का निर्णय लिया गया था।
अधिकारी ने बताया कि 35 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य लोग डाउन के चलते पूरा नहीं हो सका है जिसके कारण समस्याएं आ रही हैं। लॉक डाउन के बाद श्रमिकों के आते ही कार्य को पूर्ण कराया जाएगा।
Click here to see more details

Post a Comment