शहर में सोमवार सुबह से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ जो दोपहर तक चला। शहर में सोमवार सुबह 6 बजे से रिमझिम बारिश शुरू हुई जो कभी तेज तो कभी कम होती रही। दोपहर डेढ़ बजे तक बारिश का दौर चलता रहा।
इस दौरान आसमान में कई बार आकाशीय बिजलियां भी गड़गड़ाती हुई नजर आई और दोपहर सवा 4 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर सवा 4 बजे बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए, इससे पहले सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छिपे हुए नजर आए। पिछले कई दिनों से तेज गर्मी के बाद सोमवार को हुई हल्की बारिश से आमजन को भी गर्मी से राहत मिली, बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री हो गया। बारिश की वजह से 4.5 डिग्री तापमान में गिरावट आई है। शहर में तेज गर्मी के बाद सोमवार को हुई बारिश के बाद सड़कों पर भी बारिश का पानी बहने लग गया और शहर के निचले हिस्सों में कई जगह हल्का पानी भी भर गया। इसी तरह कुचामन क्षेत्र के अनेक गांवों में कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश हुई। दोपहर में बारिश का दौर तो रुक गया मगर बादल छाए रहे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

In Kuchaman region, the period of drizzle continued from 6 am to 1.30 pm


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VL8kXq

Post a Comment

Previous Post Next Post