कोरोना के संदेह पर जिस युवक को परिवार के साथ होम आइसोलेट किया गया था वह गायब हाे गया है। पुलिस ने सीएमएचओ की सूचना के आधार पर युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। रतनपुर इलाके का एक युवक मंगला रोड पर कुदुदंड माता चौरा के पास किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। 15 दिन पहले वह रतनपुर गया था। 22 अप्रैल को वहां से सभी लाैटे थे। रतनपुर में जिनके संपर्क में आए थे उनका कटघोरा कनेक्शन है। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को परिवार के साथ गुरुवार काे होम आइसोलेट कर दिया था।

वह मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ गायब हो गया। पार्षद पति कमल जैन ने सिविल लाइन थाने में इसकी सूचना दी। सिविल लाइन पुलिस ने युवक व उसके परिवार के खिलाफ धारा 188 व महामारी अधिनियम की धारा के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने युवक के मोबाइल नंबर के आधार उसका लोकेशन देखा। सीपत के पास की एक गांव का रहने वाला है और इस समय उसका लोकेशन भी वहीं है। टीआई परिवेश तिवारी के अनुसार सीएमएचओ ने उन्हें बताया है कि युवक व उसके परिवार को उसके घर में ही क्वॉरेंटाइन किया जारहा है।

घुटकू में एक और परिवार क्वॉरेंटाइन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घुटकू में एक और परिवार को क्वॉरेंटाइन किया है। युवक का सब्जीवालों के साथ आना जाना था। गांव में अब पहले से 43 परिवार क्वॉरेंटाइन हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को पूरे गांव का सेनेटाइज किया। गौरेला कनेक्शन सामने आने के बाद घुटकू में क्वाॅरेंटाइन किए गए लाेगाें की स्वास्थ की जानकारी लेने जिला व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी पहुंचे। एएनएम को बुलाया गया और जांच कराई गई। सभी स्वस्थ मिले हैं। अभी किसी में भी कोई लक्षण सामने नहीं आया है कि उनपर कोरोना संक्रमण का संदेह हो। जांच के लिए 9 प्रमुख लोगों का सैंपल रायपुर भेजा गया है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। तहसीलदार शिल्पा भगत व पटवारी सरिता वस्त्रकार व पूनम गुप्ता ने गांव में घूमकर साफ सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्वॉरेंटाइन हुए लोगों की सब्जी बाड़ियों की स्थिति देखी और सरपंच को बुलाकर सब्जी तोड़ने व उन्हें बाजार भिजवाने की व्यवस्था के बारे में पूछा।

सर्वे में मिली लंदन से आए युवक की जानकारी

स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमें शनिवार को सिंधी कॉलोनी, राजेन्द्र नगर तथा इसके आस-पास के 1 हजार 389 घरों में पहुंची। टीम के सदस्यों ने इन घरों में रहने वालों से जानकारी जुटाना शुरू की तो पता चला कि यहां पिछले माह ही लंदन व इंडोनेशिया से घूमकर वापस आए हैं। जैसे ही यह पता चला वैसे ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें घर में रहने के निर्देश जारी कर दिए। इसके अलावा बिलासपुर के आस-पास के जिलों तथा अन्य राज्यों से आए हुए 36 अन्य लोगों का भी पता सर्वे में चला है। बुखार तथा खांसी के 13 मरीज भी मिले जिनकी जांच करके दवाइयां दी गई। तथा हिदायत दी कि अगर ज्यादा परेशानी आए तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें।
Home Quarantine family escapes in Kududand, met in Sipat




Post a Comment

أحدث أقدم