स्टार ओलंपियन मुक्केबाज अखिल कुमार का कहना है कि बॉक्सर बाहर से टफ दिखते हैं लेकिन अंदर से वे बहुत सॉफ्ट होते हैं। स्टार बॉक्सर पूरी बॉक्सिंग फैमिली को एक साथ आते देखना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि पूर्व एशियन गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर डिंको सिंह की मदद के लिए सभी एक साथ आगे आएं, जो लीवर कैंसर से जूझ रहे हैं।
बॉक्सर डिंको सिंह कुछ समय पहले तक इंफाल में थे और डॉक्टर्स ने उन्हें एडवांस ट्रीटमेंट कराने के लिए कहा था। ये दिल्ली में ही हो सकता था और 3 मई तक घोषित किए गए लॉकडाउन के कारण ये संभव नहीं था। इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से एयर-लिफ्ट किया गया और एडवांस ट्रीटमेंट के लिए दिल्ली लेकर आया गया। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और स्पाइस जेट के जॉइंट एफर्ट के दम पर डिंको को दिल्ली लाया गया। अखिल ने भी इसकी तारीफ की और साथ ही उन्होंने विजेंदर सिंह व मनोज कुमार के काम को सराहा। उन्होंने एक वॉट्सएप ग्रुप बनाया है जिसमें दिग्गज बॉक्सर के लिए फंड एकत्रित किए जा रहे हैं। ये फंड सीधा उनके अकाउंट में जा रहे हैं।
गुरुग्राम के एसीपी अखिल कुमार ने कहा कि हमारे एक चैंपियन बॉक्सर के लिए सभी का एक साथ होना सराहनीय है। डिंको बॉक्सिंग के बड़े एंबेसडर हैं और वे सच्चे योद्धा की तरह बिमारी से भी लड़ रहे हैं। उनकी लड़ने की भावना अभी तक पहले की ही तरह है जो सभी को मोटिवेट करती है। उन्होंने कहा कि डिंको सिंह की मदद के लिए बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, स्पाइस जेट, स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री और स्पोर्ट्स एथॉरिटी का एकसाथ आना शानदार है। वे उसकी केयर कर रहे हैं जिसके वे हकदार हैं। मैं यही प्रार्थना करता हूं कि वे जल्द से जल्द इस बिमारी को हराकर एक और जीत दर्ज करें। हम सभी उनकी अच्छी सेहत की कामना कर रहे हैं।
विजेंदर-मनोज मदद के लिए खड़े होते हैं
पूर्व ओलंपियन अखिल कुमार ने अपने साथी विजेंदर सिंह और मनोज कुमार के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विजेंदर और मनोज दोनों ही मेरे भाई हैं। वे हमेशा मुश्किल समय में लोगों की मदद के लिए खड़े होते हैं। उनका बॉक्सर डिंको सिंह की मदद करने के लिए आगे आना सराहनीय काम है। हर किसी का योगदान ऐसे समय में मायने रखता है, फिर वो छोटा हो या बड़ा वो एक अहम योगदान होता है। मुझे खुशी है कि वे ये काम कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा योगदान हमें अपने पूर्व चैंपियन के लिए करना चाहिए।
फ्रंटलाइनर्स पर अटैक होना गलत
स्टार बॉक्सर खुद एक कोरोना वॉरियर हैं और उनका मानना है कि फ्रंटलाइन वॉरियर्स पर अटैक करना बहुत गलत है। गुरुग्राम एसीपी अखिल कुमार ने कहा कि पुलिस और मेडिकल स्टाफ पर हमला करने की कुछ लोगों द्वारा कोशिश की जा रही है। मैं उनसे सिर्फ एक रिक्वेस्ट करना चाहता हूं, हमारा भी अपना परिवार है जो घर पर इंतजार कर रहा होता है। हम उनकी सुरक्षा के लिए ही काम कर रहे हैं और इस तरह के प्रयास सिर्फ परेशानी को बढ़ाती हैं। ये नेशन के लिए हमारी जिम्मेदारी है और हमें सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करना है।
अपनी ट्रेनिंग को जारी रखें बॉक्सर
2006 के कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर अखिल ने सभी बॉक्सर्स को ट्रेनिंग जारी रखने का मैसेज दिया है। अखिल ने कहा कि ये सभी के लिए मुश्किल समय है और आईओसी का ओलंपिक पोस्टपोन करने का फैसला सही है। ये फैसला सभी एथलीट्स को अच्छी ट्रेनिंग करने के लिए मदद करेगा। मुझे यकीन है कि इस मुश्किल समय के बाद वे अपनी ट्रेनिंग अच्छे से कर पाएंगे। अखिल ने कहा कि बॉक्सर्स के लिए अभी ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू की गई है, ये एक नई पहल है और ये निश्चित रूप से हमारे एथलीट्स को मदद करेगी। वे अपनी ट्रेनिंग जारी रख सकेंगे और वे अपनी फिटनेस पर भी पूरा फोकस कर सकेंगे
Click here to see more details

Post a Comment