बेगमपुरा टाइगर फोर्स के नेताओं ने (हरियाणा) के दलित नेता रमन वाल्मीकि की जेल में हुई मौत पर दुख प्रगट करते हुए इस घटना की आलोचना की है।फोर्स के चेयरमैन तरसेम दीवाना, राष्ट्रीय प्रधान अशोक सलन, जनरल सेक्रेटरी अवतार बस्सी, जिला प्रधान तारा चंद, जिला प्रधान अमरजीत, उप प्रधान बीरपाल ठरोली, देवराज, जस्सा ठरोली, बब्बू सिंगड़ीवाल, पम्मा बजवाड़ा, जुझार, हंसराज, सुखदेव, महिंद्र पाल बद्धन और राकेश कुमार बद्धन ने कहा कि रमन वाल्मीकि की मौत की सीबीआई जांच होनी चाहिए और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करके सख्त सजा देनी चाहिए।
बेगमपुरा टाइगर फोर्स के सदस्यों ने कहा कि अगर रमन वाल्मीकि की संदिग्ध मौत की उच्चस्तरीय जांच नहीं की गई तो बेगमपुरा टाइगर फोर्स सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार रमन वाल्मीकि की मौत की निष्पक्ष जांच करवाकर दलितों को इंसाफ दिलाया जाए। बेगमपुरा टाइगर फोर्स के नेता ने कहा रमन वाल्मीकि के अंतिम संस्कार समय आए नौजवानों पर दर्ज किए पर्चे रद्द किए जाए। हरियाणा सरकार की इस धक्केशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए: विकास हंस
श्री भगवान वाल्मीकि रक्षा समिति के अध्यक्ष विकास हंस ने रमन वाल्मीकि की संदिग्ध मौत की निंदा की। उन्होंने कहा कि जब भी किसी दलित व्यक्ति ने अपने समाज की आवाज बनने की कोशिश की है, उसकी आवाज को दबा दिया गया है। उन्होंने कहा कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
إرسال تعليق