एम्स में भर्ती खाजपुरा की कोरोना पॉजिटिव महिला के ड्राइवर पति के कार्यालय में काम करने वाले एक कर्मी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजीवनगर थाने के मौर्या पथ स्थित कैश मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस) के कार्यालय को सील कर दिया गया है।

साथ ही उसके खाजपुरा स्थित घर से परिवार और आसपास के 30 लोगों को होटल पाटलिपुत्र अशोक में क्वारेंटाइन करने के साथ घर में लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। पॉजिटिव पाए गए कर्मी के पिता पांच भाई हैं। सभी एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं। सभी को क्वारेंटाइन करने के साथ जांच कराई गई है।

इधर मरीज के संपर्क में आने वाले 182 लोगों की सूची तैयार की गई है। उनसे फोन से संपर्क किया जा रहा है। वहां के 2500 घरों का सर्वेक्षण कराया जाएगा। महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद से खाजपुरा शिव मंदिर के पास वाली गली शनिवार से सील है। मंगलवार को माैर्या पथ को सील कर दिया गया है। यहां भी बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

इलाका फिर से होगा सेनेटाइज

राजधानी का खाजपुरा अब कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। यहां दो मरीज मिल चुके हैं। इसको देखते हुए इलाके में लोगों को घरों से बाहर निकलने पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा इस पूरे इलाके को फिर से सेनेटाइज किया जाएगा, जिससे कोरोना का संक्रमण अन्य लोगों के बीच न फैले।

जरूरी सामान की हाेगी आपूर्ति

आशियाना मोड़ से लेकर जगदेव पथ तक आवश्यक सामग्री की दुकानों के साथ सब्जी दुकान को भी बंद करा दिया गया है। सोमवार को महिला का आरएमआरआई से रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद थोड़ी ढील दी गई थी। मंगलवार को इस पर रोक लग गई है। इलाके में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति की जाएगी।

सर्वे और स्वास्थ्य जांच के साथ हाे रहा सेनेटाइजेशन

मौर्या पथ में सीएमएस कार्यालय के आसपास के घरों में रहने वाले लोगों का सर्वे करने के साथ स्वास्थ्य जांच करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। बुधवार की सुबह से पूरे इलाके में सर्वे और स्वास्थ्य जांच का अभियान और तेज है। खाजपुरा इलाके में शनिवार से ही सर्वे के साथ स्वास्थ्य जांच करने का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने नगर निगम को मौर्या पथ इलाके में सेनेटाइजेशन करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही खाजपुरा इलाके में लगातार सेनेटाइजेशन अाैर दवा का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है।

Toughness prevails in the area when another corona positive patient is found in Khajpura


Click here to see more details







Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter 

                                               National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                                                                               PunjabNews

Rajasthan News.   

                                       Sportsnews

Utar Pradesh

Post a Comment

Previous Post Next Post