सीतारामपुरामें एएनएम संध्या मीणाव आशा सहयोगिनी संपतमीणा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललिता कंवर ने घर घरसर्वे कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरुक किया। बाहर से आए हुए लोगों को होम आइसोलेशन में रहने की जानकारी दी ।
गोपाली देवी, कांता स्वामी आदि ने बताया कि हम खेत में भी सावधानीपूर्वक जाते हैं और वापसी पर साबुन से हाथ धोकर घर में प्रवेश करते हैं।
सेवादल कार्यकर्ताओं ने बांटे मास्क (बनेठा)उपतहसील मुख्यालय पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा देवली उनियारा विधायक हरीश चंद्र मीणा की पहल पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क बांटे गए।
इस दौरान कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष देवकिशन गुर्जर, कांग्रेस सेवादल ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश जांगिड़, अनिल सोयल, हंसराज भाट द्वारा ग्रामीणों को कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन का पालन करने का संदेशपहुंचाया गया।
Click here to see more details



إرسال تعليق