(रोहित रोहिला)पंजाब पुलिस ने कोरोना वायरस से निपटने को लेकर लगाए गए कर्फ्यू को सही ढंग से लागू करवाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है।
पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से कई ऐसे फोटो मैसेज तैयार किए हैं जिससे लोगों को यह बताया जा सकें कि अगर लोगों ने कर्फ्यू के नियमों को तोड़ा तो घर के बाहर पंजाब पुलिस उनका इंतजार कर रही है।
ये मैसेज खुद पुलिस ने ही तैयार किए हैं। यह इमेज मैसेज खूब वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने इन इमेज मैसेज को अपने सोशल मीडिया के अकांउट पर भी पोस्ट कर रखा है। पुलिस विभाग नहीं चाहता कि लोगों को सख्ती से कर्फ्यू को लागू करने के लिए कहा जाए।
लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग गेड़ी मारने के चक्कर में घरों से बाहर निकल रहे हैं। पुलिस के अधिकारी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि सोशल मीडिया के जरिए वह अपनी बात एक साथ हजारों लोगों तक पहुंचा सकते हैं। ये इमेज मैसेज और स्लोगन खूब वायरल कर लोग मजे ले रहे हैं।
फिल्मी गानों पर बने संदेशों से कर रही है जागरूक
मजेदार बात यह है कि पुलिस इन इमेज मैसेज में से कुछ मैसेज को फिल्मी गानों पर बनाया है। इनमें से उन पुलिस वालों की फोटो भी लगाई गई है जिन्होंने इनकों बनाया है। इन इमेज संदेशों पर फिल्मी गानों को लेकर लिखा है कि मैं निकला गड्डी लेकर रास्ते पर सड़क पर ओ इक मोड़ आया, इक पंजाब पुलिस का अफसर आया मैं उत्थे हीरो गिरी छोड़ आया। ऐसे ही कई संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
लोग भी कम नहीं, दे रहे अजीब तर्क साहब-अब क्या कुत्ता भी न घुमाएं
पुलिस ने कुछ लोगों को कर्फ्यू तोड़ने पर पकड़ा तो उनके जवाब सुन पुलिस भी हैरान रह गई। इनमें से कुछ लोग पिज्जा खाने, बाल कटवाने, कुछ ने कहा कि घर में मन नहीं लगता हम क्या करें। पकड़े गए कुछ लोग ने यहां तक कहा-साहब कुत्ते को गाड़ी में घूमने का शौक है। कुत्ते को कैसे समझाएं।
हर जिले की पुलिस ने अपने स्लोगन भी किए हैं पोस्ट
हर जिले की पुलिस ने कोई न कोई स्लोगन पोस्ट किया गया है। इसमें जिला पुलिस ने अपने इलाके के लोगों को कर्फ्यू नहीं तोड़ने को लेकर स्लोगन लिखा हुआ है। इनका उद्देश्य स्लोगनों को पढ़ने के बाद लोग जागरूक हों और कर्फ्यू का पालन करें।
Click here to see more details



إرسال تعليق