शहर की कृषि उपज मंडी इन दिनों लॉक डाउन की वजह से बंद है। लेकिन वहां चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।
इसी तरह चोरी की एक फुटेज सामने आया है। जिसमें चोरी की नियत से दुकान के अंदर घुसे चोर की नजर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ गई।
चोर ने डंडा उठाकर चोरी से पहले सीसीटीवी कैमरा को तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है। यह घटना एक दो दिन पहले की मंडी में भूषण ब्रदर्स के फड़ की है। हालाकि व्यापारी ने अभी तक इस मामले की शिकायत नहीं की है।
लेकिन यहां बड़ा सवाल उठता है कि कृषि उपज मंडी में निगरानी रखने के लिए आधा दर्जन से अधिक चौकीदार हैं।
इसके बाद भी आए दिन इस तरह की चोरियां मंडी से उठ रही हैं जो वहां पदस्थ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। चोर कितना अनाज ले गया इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
Click here to see more details



Post a Comment